आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा | वर्ल्ड कप 2023 के लिए अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम का किया ऐलान | भारतीय टीम का पहला मैच इस वर्ल्ड कप में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा | यह मैं चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा |
Team India Squad for World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2023 श्रीलंका में खेल रही है एशिया कप 2023 के बाद भारतीय टीम अपने ही घर में वर्ल्ड कप 2023 खेलेगी | जिस के कप्तान रोहित शर्मा होंगे|
इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को 15 सदस्यीय स्क्वॉड को चुनना था | जिसमें यूज़वेंद्र चहल और संजू सैमसन को नहीं मिला जगह | वही एशिया कप में एक भी मैच नहीं खेले केएल राहुल को वर्ल्ड कप में शामिल कर लिया गया है |
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच 5 अक्टूबर को होगा जो डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा | जबकि न्यूजीलैंड टीम पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से ही हारी थी और यह वर्ल्ड कप का लास्ट मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा |
Here’s the #TeamIndia squad for the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 🙌#CWC23 pic.twitter.com/EX7Njg2Tcv
— BCCI (@BCCI) September 5, 2023
वर्ल्ड कप 2023 में खेलने वाले टीम इंडिया के प्लेयर: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या ( उपकप्तान), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर |
पहली बार ही मिला भारत को अकेला ही वनडे कप की मेजबानी करने को: इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि भारत को मिला पहली बार वर्ल्ड कप की मेजबानी करने को इससे पहले भारत 1987 1996 और 2011 वर्ल्ड कप को संयुक्त मेजबानी की थी | भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी | और एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
अभी भी हो सकता है टीम में बदलाव: इस वर्ल्ड कप में खेलने वाले 10 टीमों मैं से कोई भी टीम बदलाव करना चाहती है तो वह 28 सितंबर से पहले आईसीसी की इजाजत के बिना भी बदलाव कर सकती है | हालांकि 28 सितंबर तक सभी टीमों को अपनी फाइनल 15 सदस्य टीम आईसीसी को बताना होगा और इसके बाद अगर वह बदलाव करना चाहते हैं तो उन्हें किसी से परमिशन लेना पड़ेगा
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल:
- 8 अक्टूबर: इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
- 11 अक्टूबर: इंडिया vs अफगानिस्तान, दिल्ली
- 14 अक्टूबर: इंडिया vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
- 19 अक्टूबर: इंडिया vs बांग्लादेश, पुणे
- 22 अक्टूबर: इंडिया vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
- 29 अक्टूबर: इंडिया vs इंग्लैंड, लखनऊ
- 2 नवंबर: इंडिया vs श्रीलंका, मुंबई
- 5 नवंबर: इंडिया vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
- 12 नवंबर: इंडिया vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु